ADVERTISEMENT
Electric Scooty Advertisement 1
Electric Scooty Advertisement 2
Electric Scooty Advertisement 3

श्रद्धा और भक्ति के संगम में गूंजा रानी सती माता का जयकारा, सांकरा में हुआ भव्य महामंगल पाठ

 



सांकरा (जोंक)
जिला/महासमुंद 

नगर में भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। नव निर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर, सांकरा (जोंक) में गुरुवार को श्री रानी सती माता का महामंगल पाठ बड़े ही श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल महिला मंडल, सांकरा द्वारा किया गया था।

दोपहर 2 बजे से शुरू हुए इस महामंगल पाठ में सांकरा सहित आसपास के ग्रामों - सांकरा, बिरकोनी, भंवरपुर, सरायपाली सहित अंचल के कई गांवों से बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुईं। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था।



कार्यक्रम में पाठ वाचन पंडित बसंत नीलांबर, सरायपाली द्वारा किया गया। उनके मुखारबिंद से रानी सती माता के जीवन चरित्र और महिमा का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। पूरे मंदिर परिसर में "जय दादी की" के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। उपस्थित माताओं-बहनों ने भक्तिभाव के साथ रानी सती दादी की आराधना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना की प्रार्थना की।

भजन-कीर्तन के दौरान महिला मंडल की सदस्यों द्वारा प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम में भक्ति के साथ-साथ सेवा का भी संगम देखने को मिला। दादी रसोई के माध्यम से आए हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी और भंडारे की निःशुल्क व्यवस्था की गई थी।


नव निर्माणाधीन श्याम मंदिर में इस तरह के धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही यहां श्याम बाबा की प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी।


कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अग्रवाल महिला मंडल, सांकरा की अध्यक्ष और समस्त सदस्यों ने पाठ में पधारे सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है।





सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook