विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल ,थाना बसना पुलिस की कार्यवाही।

 





जिला पुलिस महासमुंद द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 22/09/2026 को थाना बसना पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों पर दो अलग-अलग कार्रवाइयां की गईं।

प्रकरण 01- ग्राम नरसिंगपुर में बांध किनारे आरोपिया के घर के पीछे घेराबंदी कर महिला आरोपी श्रीमती योगिता नाग को पकड़ा गया। आरोपिया के कब्जे से एक सफेद रंग की 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक ढक्कन वाली बाल्टी में भरा करीबन 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब (कीमती 4,000 रुपये) बिक्री हेतु रखी मिली, जिसे जप्त 

किया गया।


प्रकरण 02- ग्राम नरसिंगपुर और चनौरडीह के बीच रोड किनारे मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी तियोफिल तांडी को पकड़ा गया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास रखे एक सफेद रंग की 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई करीबन 20 लीटर हाथ भट्टी की महुआ शराब (कीमती 4,000 रुपये) जप्त की गई।

दोनों आरोपियों द्वारा अवैध शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में थाना बसना में आरोपियों के विरूध्द अपराध क्र. 514/2026 एवं 515/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है।


गिरफ्तार आरोपी-

01- श्रीमती योगिता नाग पति स्व. अजय नाग उम्र 50 वर्ष साकिन जगदीशपुर थाना बसना, हाल मुकाम ग्राम नरसिंगपुर थाना बसना, जिला महासमुन्द।

02- तियोफिल तांडी पिता शैलेन्द्र तांडी उम्र 38 साल साकिन नरसिंगपुर, थाना बसना, जिला महासमुन्द।


जप्त संपत्ती–

01- 40 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब (कीमती ,000 रूपया)।

02- 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब (कीमती 4,000 रूपया)।


दोनो प्रकरणों सहित कुल जप्ती 40 लीटर अवैध देशी महुआ शराब, जुमला कीमती 8,000 रूपये।


सवेरा24न्यूज़

राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook