विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की एंड-टू-एंड कार्रवाई: 10 किलो गांजे का मुख्य सोर्स ओडिशा से गिरफ्तार, नेटवर्क ध्वस्त




*🔴 ब्रेकिंग हेडलाइन:*

*ऑपरेशन निश्चय में महासमुंद पुलिस की एंड-टू-एंड कार्रवाई: 10 किलो गांजे का मुख्य सोर्स ओडिशा से गिरफ्तार, नेटवर्क ध्वस्त*



*खबर - महासमुंद / खल्लारी:*


नशे के खिलाफ चल रहे *"ऑपरेशन निश्चय"* के तहत महासमुंद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने NDPS एक्ट के एक पुराने मामले में तकनीकी और डेटा एनालिसिस की मदद से गांजा बेचने वाले मुख्य सोर्स को ओडिशा से गिरफ्तार किया है।


*ऐसे फंसा था मामला:*

दिनांक 27 जून 2025 को थाना खल्लारी पुलिस को सूचना मिली थी कि बागबाहरा की ओर से एक स्कूटी (CG 04 QC 4491) में गांजा ले जाया जा रहा है। पुलिस की नाकाबंदी देखकर आरोपी स्कूटी को ग्राम बीकेबाहरा के पास रोड किनारे छोड़कर जंगल में भाग गया था। स्कूटी की तलाशी में पुलिस को 10 पैकेट में कुल *10.470 किलो गांजा (कीमत 1 लाख 57 हजार)* मिला था।


*स्कूटी से सोर्स तक पहुंची पुलिस:*

पुलिस ने एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर इंड-टू-इंड इन्वेस्टिगेशन शुरू की। स्कूटी के मालिक से लिंक जोड़ते हुए पुलिस पहले परिवहनकर्ता *देवराज कुम्हार (नुआपाड़ा, ओडिशा)* तक पहुंची, जिसे 1 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया।


उसकी निशानदेही पर गांजा मंगाने वाले रायपुर के दो आरोपी - *जयंत दीपक (कबीर नगर)* और *नवीन शेन्द्रे (बैरन बाजार)* को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।


*अब मुख्य सप्लायर भी धराया:*

जब्त मोबाइल के डेटा और तकनीकी विश्लेषण से पुलिस अंततः मुख्य सोर्स तक पहुंच गई। दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने मुख्य आरोपी *सोहन माली पिता घनश्याम माली (22 वर्ष), निवासी दुआक्षर, थाना खरियार, जिला नुआपाड़ा (ओडिशा)* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।


इसके साथ ही पुलिस ने सोर्स से लेकर डेस्टिनेशन तक पूरे गांजा नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है।


*जप्ती:*

10.470 किलो गांजा, एक स्कूटी और 4 मोबाइल - कुल कीमत *2 लाख 72 हजार रुपये।*

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook