सांकरा, महासमुंद। दिनांक 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को तड़के लगभग सुबह 4 बजे गौ तस्करी की सूचना मिलने पर गौ सेवक सक्रिय हुए। सूचना के अनुसार, दो व्यक्तियों द्वारा 3 गाय, बैल सहित 9 बछड़ों को पिरदा की ओर से सांकरा के संत अन्ना चौक के सामने से ले जाया जा रहा था।
सूचना मिलते ही गौ सेवक मौके पर पहुंचे और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मवेशियों को तस्करी कर कत्लखाने ले जाया जा रहा था। गौ सेवकों ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा महासमुंद के जिला मंत्री एवं गौ सेवक कमलेश डड़सेना, मोहित साहू, हिमांशु प्रधान एवं राजकुमार अग्रवाल डिगेश यादव सहित अन्य गौ सेवक उपस्थित रहे।
गौ सेवकों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
जिसमें पुलिस द्वारा आरोपी सुरेन्द्र साहू छुवलिपतेरा निवासी एवं फरार आरोपी ऋषि चौहान निवासी छुवलिपतेरा के ऊपर FIR दर्ज किया गया।
गौ माता की रक्षा, हम सभी का कर्तव्य है।
सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

