भुरकोनी। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत भुरकोनी में सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से 18 अक्टूबर 2026 को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायिका कंचन जोशी अपनी शानदार प्रस्तुति देंगी। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और तैयारियां की जा रही हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री ओमप्रकाश चौधरी शामिल होंगे। वहीं जनपद पंचायत पिथौरा के उपाध्यक्ष श्री ब्रह्मानंद पटेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पिथौरा के सभापति श्री दिनेश कुमार अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति प्रस्तावित है।
मां दुर्गा की आराधना के साथ आयोजित होने वाले इस लोक कला मंच का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना और ग्रामीणों को मनोरंजन के साथ अपनी लोक संस्कृति से जोड़ना है। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
ग्राम पंचायत भुरकोनी एवं सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
स्थान: ग्राम भुरकोनी, तहसील पिथौरा, जिला महासमुंद
दिनांक: 18 अक्टूबर 2026
कार्यक्रम: लोक गायिका कंचन जोशी की भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति

