विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

बागबाहरा क्षेत्र में वेटलिफ्टिंग खेल का वातावरण तैयार कर रहे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आलोक द्विवेदी।




सवेरा24न्यूज़/राजेश साव
महासमुंद - महासमुंद जिले से 40 किलो मीटर दूर बागबाहरा क्षेत्र में वेटलिफ्टिंग (भारोत्तोलन) खेल का वातावरण तैयार करने, खिलाड़ियों की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भागीदारी, खेल का विकास, स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी आलोक द्विवेदी के मार्गदर्शन में बागबाहरा के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा हैं। पूर्व कलेक्टर महासमुंद ने खेल की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए खनिज मद से एवं छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखरी डबरी बागबाहरा एवं बागबाहरा में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खेल सामग्री प्रदाय किया गया हैं। जिससे ग्रामीण खिलाड़ियों को बेहतर मंच, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भागीदारी करने शिक्षा विभाग में पदस्थ शहीद कौशल यादव पुरस्कार प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आलोक द्विवेदी द्वारा तैयार किया जा रहा हैं।


 इसके साथ ही आलोक द्विवेदी वेटलिफ्टिंग खेल को बढ़ावा देने द्विवेदी फिटनेश सेंटर बागबाहरा में ग्रामीण एवं शहरी अंचलों के खिलाड़ियों को प्रतिदिन वेटलिफ्टिंग खेल का अभ्यास करा रहे हैं। उनके द्वारा महासमुंद के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भागीदारी करने के साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने में सफलता हासिल किया है। महासमुंद जिले से अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी करने वाले खिलाड़ियों में-आलोक द्विवेदी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तथा छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शहीद कौशल यादव पुरस्कार प्रदाय, 2005 में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय सेवा में नियुक्ति प्रदान किया गया हैं। तब से शासकीय कार्य के साथ ही क्षेत्र में क्रिकेट एवं वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ी तैयार कर रहे हैं। बागबाहरा से राष्ट्रीय खिलाड़ियों में अभव्या ठाकुर, नीहारिका साहू, प्रियांशी एवं कुणाल पटेल शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से निकलकर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भागीदारी करने वाले खिलाड़ियों में मनीषा निषाद, अश्वनी चौहान, दामिनी यादव, चंदा ठाकुर, नेहा निषाद, निशा निषाद, देवश्री पटेल, रोशनी दीवान, अंजू साहू, ट्विंकल आवड़े,  हेम कुमारी पटेल, दारिनी पनुरिया, राधा पटेल, पायल ध्रुव, धारिणी ध्रुव, उमा शंकर पटेल एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में राज नंदनी पटेल, लोक दामिनी दीवान व कई खिलाड़ी शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook