सवेरा24न्यूज़/राजेश सावभगत देवरी (पिथौरा)
ग्राम भगत देवरी में नव जागरण उत्सव समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की आराधना के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
समिति की परंपरा अनुसार प्रतिवर्ष प्रतिमा विसर्जन से एक दिन पूर्व भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा आयोजन भक्तिमय वातावरण, सेवा और समर्पण के साथ संपन्न हुआ, जो ग्राम की एकता का प्रतीक बना।
प्रमुख भूमिका: आयोजन में डॉ. हेमंत कौशिक एवं भारती छोटू अग्रवाल की विशेष भूमिका रही। व्यवस्थाओं के संचालन में कमल अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, उपसरपंच भगत देवरी, बलवीर सिंह सोढ़ी, सचिन महापात्र एवं महायोधन महापात्र ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सहयोगियों में श्रीधर भोई, अनुराग साहू (भाग्यश्री ऑटो), चीनू-तरुण अग्रवाल, पूनम-मुकता अग्रवाल, गोवर्धन यादव, मुकेश प्रधान, राजेश-अंकित-आकाश अग्रवाल, लबली गोयल, संजू अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल, दया-भूषण साहू, देवराज-राजेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों, समाजसेवियों एवं ग्रामवासियों ने सहभागिता निभाई।
समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। समिति के अनुसार बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया जाएगा।
Tags
#भगतदेवरी/महासमुंद
