सांकरा 23 अक्टूबर 2026/ आज सांकरा भारतीय जनता पार्टी मंडल सांकरा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन समरसता भवन सांकरा में किया गया। बैठक में जिला संगठन प्रभारी आदरणीय श्री जयंती भाई पटेल जी मंडल प्रभारी श्री दुबेलाल साहू जी सहप्रभारी श्रीमती सुशीलकांती पटेल जी एवं मंडल अध्यक्ष श्री हलधर साहू जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महासमुंद के जिला मंत्री कमलेश डड़सेना को गौ माता की सेवा एवं रक्षा के प्रति समर्पण भाव से किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
इस सम्मान पर कमलेश डड़सेना ने सभी वरिष्ठजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें गौ माता की सेवा, सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने की नई प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने गौ माता की सेवा एवं रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।
