विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

नशे में ड्राइविंग पड़ी महंगी, न्यायालय ने 05 वाहन चालकों पर लगाया ₹50 हजार का जुर्माना।





सवेरा24न्यूज़/राजेश साव
महासमुंद पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। विगत तीन दिनों में 21 दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इनमें से आज न्यायालय में पेश किए गए 05 वाहन चालकों पर न्यायालय द्वारा प्रत्येक पर ₹10,000 का अर्थदंड लगाया गया। 

दुर्घटना को रोकने के लिए महासमुंद शहर के विभिन्न चौक चौराहो में शराब पीकर वाहन चलाने वाले दोपहिया वाहनों पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है, दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों के द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है, जिसमें से आज 05 वाहनों को माननीय न्यायालय पेश किया गया, जिस पर न्यायालय द्वारा सभी वाहनों के विरुद्ध अर्थदंड से दंडित किया गया है।

महासमुंद पुलिस की स्पष्ट चेतावनी है कि शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर किसी प्रकार की लापरवाही या रियायत नहीं बरती जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
याद रखें—कुछ मिनट का नशा, पूरी जिंदगी पर भारी पड़ सकता है।

शराब पीकर वाहन न चलाएं, नशे में वाहन चला रहे किसी व्यक्ति को वाहन चलाने न दें। स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। आपकी सावधानी, किसी परिवार की खुशियां बचा सकती है।

महासमुंद पुलिस अधीक्षक की आम नागरिकों से अपील है कि शराब का सेवन कर किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाएं। नशे की हालत में वाहन चलाने से चालक का संतुलन, निर्णय लेने की क्षमता और प्रतिक्रिया देने की गति प्रभावित होती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook