विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

छत्तीसगढ़ में AI तकनीक को बढ़ावा, 5 संभागों में खुलेंगे उत्कृष्टता केंद्र



छत्तीसगढ़ एआई मिशन की प्रथम स्टीयरिंग कमेटी की बैठक मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विस्तार, तकनीकी नवाचार और AI आधारित सुशासन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।


पहले वर्ष में रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, बिलासपुर और बस्तर संभाग में 5 सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस तथा 20 AI डेटा लैब्स स्थापित की जाएंगी। प्रशासनिक कार्यों में AI के प्रभावी उपयोग के लिए 1.5 लाख शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। पहले चरण में 15 हजार शासकीय सेवकों को विशेष प्रशिक्षण मिलेगा।


इसके साथ ही स्कूली विद्यार्थियों, युवाओं और तकनीकी शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए AI आधारित पाठ्यक्रम, डिजिटल प्रशिक्षण सामग्री और अनुसंधान एवं फेलोशिप के अवसर विकसित किए जाएंगे।


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तकनीक आधारित सुशासन, नवाचार और डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में नए आयाम स्थापित करने की ओर अग्रसर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook