विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

भगतदेवरी में हर रविवार प्रयास के बच्चों को कराया जाता है भोजन,




भगतदेवरी में हर रविवार को सेवा, शिक्षा और सहयोग की अनूठी मिसाल देखने को मिलती है। प्रयास के अंतर्गत निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे 200 बच्चों सहित पालकों एवं शिक्षकगण को मिलाकर कुल 280 लोगों को पुलाव एवं रायता का भोजन कराया गया।


प्रयास की विशेषता यह है कि यहां ग्रामीण एवं जरूरतमंद बच्चों को बिना किसी शुल्क के शिक्षा प्रदान की जाती है। शिक्षकगण अपना बहुमूल्य समय देकर बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाते हैं। बच्चों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई कराई जाती है। साथ ही समय-समय पर टेस्ट लेकर उनकी शैक्षणिक तैयारी का मूल्यांकन किया जाता है, ताकि बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को संवार सकें।


शिक्षकों का यह निःस्वार्थ योगदान सराहनीय है। बिना किसी शुल्क के बच्चों को शिक्षा देना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेहनत करना समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।


इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से संदीप कुमार अग्रवाल, भारती अग्रवाल, अनंतराम चौधरी, श्रवण सिंह, नरेश निषाद, मुक्त अग्रवाल, संदेश अग्रवाल, भोजराज साहू, मंकेतन सिदार, लवली गोयल, अगम अग्रवाल, शोभाराम पटेल, डॉ. हेमंत कौशिक, भूपेंद्र पटेल, आत्माराम पटेल, हृदय प्रसाद पटेल, करतार भाचा एवं राजू (पेंड्रावन) सहित अन्य मित्रों का विशेष सहयोग रहता है।


शिक्षा, सेवा और सहयोग की यह पहल हर रविवार निरंतर जारी है, जिसका उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ आगे बढ़ने का अवसर देना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook