छत्तीसगढ़ के कण कण में बसी हुई है भगवान श्रीराम की स्मृतियां - मुख्यमंत्री साय


हमारी सरकार लगातार लोगों की सुख-समृद्धि के लिए काम कर रही है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी से किसानों में समृद्धि आई है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से हर महीने 70 लाख माताओं-बहनों को एक हजार रुपए प्रति महीने की किश्त हम दे रहे हैं। देश के प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा के लिए हम लोग मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना आरंभ करने जा रहे हैं। इस योजना के माध्यम से भी यात्रियों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम टिमरलगा में आयोजित पर्वतदान (अन्न) एवं अश्वमेध यज्ञ महोत्सव को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ग्राम टिमरलगा में पर्वतदान एवं अश्वमेध यज्ञ महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी बड़े धार्मिक आयोजन होते हैं, आसपास का पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर हो जाता है।छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। यह वो धरती है जहां भगवान श्रीराम ने अपने वनवास का अधिकतम समय बिताया। छत्तीसगढ़ की पावन धरती में शिवरीनारायण में माँ शबरी ने प्रभु श्रीराम को जूठे बेर खिलाये थे। हमारी छत्तीसगढ़ की भूमि बहुत पवित्र भूमि है। हमारे यहां वाल्मीकि जी का आश्रम तुरतुरिया में है।वाल्मीकि आश्रम ही वह भूमि है जहां लव और कुश ने अश्वमेध यज्ञ के घोड़े को पकड़ा था। छत्तीसगढ़ के कण कण में भगवान श्रीराम की स्मृतियां बसी हुई हैं। प्रभु श्रीराम की स्मृतियों को सहेजने के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि  हम प्रदेश की पांच शक्तिपीठों को जोड़ने के लिए भी हम कार्य कर रहे हैं। हम लोगों ने त्रिवेणी संगम की नगरी राजिम में भी कुंभ मेले का पुनः आयोजन शुरू किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ग्राम टिमरलगा के माध्यमिक स्कूल का हाईस्कूल में उन्नयन, मां नाथल दाई को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने सौंदर्यीकरण, ग्राम टिमरलगा के उपस्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन की घोषणा की। इस अवसर पर रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, श्रीमती केरा बाई मनहर,शमशेर सिंह, श्रीमती पुष्पा देवी सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
News Portal - A4 Advertisement
SLIDE 01 / 06
सच की राह सवेरा के साथ
विज्ञापन

आपके व्यवसाय का विज्ञापन

अपने व्यापार, दुकान, संस्था एवं सेवाओं का प्रचार हमारे न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से करें।
SLIDE 02 / 06
डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
विशेष विज्ञापन

आपका ब्रांड — हमारी पहुंच

अपने व्यवसाय की जानकारी हजारों पाठकों तक पहुंचाएं।
SLIDE 03 / 06
समाचार • विज्ञापन • प्रचार
अपने व्यापार का प्रचार करें

उचित दर • बेहतर प्रचार

दुकान, संस्था, स्कूल, अस्पताल, क्लिनिक, होटल एवं सभी प्रकार के व्यवसायों के विज्ञापन।
SLIDE 04 / 06
आपके शहर की खबरें
आपका विज्ञापन

आपकी पहचान, हमारी खबरों के साथ

अपने उत्पाद एवं सेवाओं को आकर्षक विज्ञापन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएं।
SLIDE 05 / 06
विश्वसनीय समाचार
बिजनेस प्रमोशन

अपने कारोबार को नई पहचान दें

डिजिटल न्यूज़ पोर्टल पर अपने व्यवसाय का प्रचार करवाएं।
SLIDE 06 / 06
सच की राह सवेरा के साथ
विज्ञापन दें

अपने व्यवसाय को लोगों तक पहुंचाएं

आज ही अपने विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

Facebook