जिला महासमुंद
बसना - संकुल केन्द्र जमदरहा के अन्तर्गत शासकीय प्राथमिक शाला चेरूडीपा में जन सहयोग से स्कूल प्रांगण के सामने चबूतरा निर्माण किया गया। प्रधानपाठक सतकुमारी चतुर्वेदी एवं संकुल समन्वयक डिजेन्द्र कुर्रे के प्रयास से गाँव वालों को जन सहभागिता के प्रेरित किया गया था। जिसका सार्थक परिणाम निकला। और आने वाले समय भी ग्रामीणों ने सहयोग के लिए आश्वासन दिए है।
सहयोग करने वाले ग्रामीण में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष कलप राम मुंडा,राजकुमार मुंडा, बुधराम मुंडा, समारु मुंडा,इतवारू मुंडा, परसरम मुंडा,पंचराम मुंडा, झलिया मुंडा एवं कई ग्रामीण शामिल थे। उत्कृष्ट पहल के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे. आर. डहरिया, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे, लोकेश्वर कंवर, विनोद शुक्ला, विकासखंड स्रोत समन्वयक पूर्णानंद मिश्रा नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी ने बधाई प्रेषित किये है।
सवेरा 24 न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
महासमुंद