आज सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु समीक्षा बैठक

 महासमुंद 


 



सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का त्वरित , गुणवत्तापूर्ण और गंभीरता से निराकरण सुनिश्चित करेंगे



30 अप्रैल तक आवेदनों का  निराकरण किया जाएगा
 महासमुंद, 26 अप्रैल 2025/  कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर आज  जिला पंचायत  सीईओ श्री एस आलोक ने  अधिकारियों  की बैठक लेकर सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का त्वरित गुणवत्तापूर्ण और गंभीरता पूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए।


उन्होंने सुशासन तिहार,समाधान शिविर , मोर दूआर साय सरकार आदि की तैयारी की समीक्षा की।


ज्ञात है कि सुशासन तिहार के पहले चरण में 08 अप्रैल से 13 अप्रैल 2025 तक महासमुंद जिले के पांचों जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों से कुल 1 लाख 82 हजार 145 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है।
 इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू एवं श्री रविराज ठाकुर एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे । सभी जनपद , नगरीय निकाय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे ।


कलेक्टर श्री विनय लंगेह के मार्गदर्शन में  जिले के सभी पांच जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में सुशासन तिहार का प्रथम चरण 08 से 11 अप्रैल 2025 तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस चार दिवसीय जनभागीदारी अभियान में नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए अपनी समस्याएं एवं आवश्यकताओं को लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई।ग्राम पंचायतों से लेकर नगर पंचायत कार्यालयों तक आमजन ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन निर्धारित समाधान पेटियों में  जमा किए गए।,जिनका निराकरण संबंधित विभागों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।
                                                                              उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार 2025 के तहत सभी प्राप्त आवेदनों की साफ्टवेयर में प्रविष्टि कर संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। जिनका निराकरण किया जा रहा है। बैठक में जिला सीईओ श्री एस आलोक ने  सुशासन तिहार सरकार की महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमें लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि कलेक्टर द्वारा प्रतिदिन शाम 6 बजे नियमित तौर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से  समीक्षा की जा रही है।


 उल्लेखलिए है 30 अप्रैल तक सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करना है ।उन्होंने सभी विभागों को प्राप्त आवेदनों की  विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आवेदनों के निराकरण में गंभीरता बरते।


तीसरे चरण में प्रत्येक जिले की आठ से 15 ग्राम पंचायतों के मध्य समाधान शिविर लगाया जाएगा। निकायों में भी आवश्यकतानुसार शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजन को उनके आवेदन की स्थिति से अवगत कराया जाएगा और यथासंभव आवेदन का त्वरित निराकरण भी किया जाएगा। शेष समस्याओं का निराकरण एक माह के भीतर कर सूचना दी जाएगी। समाधान शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन प्रपत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे


सवेरा 24 न्यूज 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post
News Portal - A4 Advertisement
SLIDE 01 / 06
सच की राह सवेरा के साथ
विज्ञापन

आपके व्यवसाय का विज्ञापन

अपने व्यापार, दुकान, संस्था एवं सेवाओं का प्रचार हमारे न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से करें।
SLIDE 02 / 06
डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
विशेष विज्ञापन

आपका ब्रांड — हमारी पहुंच

अपने व्यवसाय की जानकारी हजारों पाठकों तक पहुंचाएं।
SLIDE 03 / 06
समाचार • विज्ञापन • प्रचार
अपने व्यापार का प्रचार करें

उचित दर • बेहतर प्रचार

दुकान, संस्था, स्कूल, अस्पताल, क्लिनिक, होटल एवं सभी प्रकार के व्यवसायों के विज्ञापन।
SLIDE 04 / 06
आपके शहर की खबरें
आपका विज्ञापन

आपकी पहचान, हमारी खबरों के साथ

अपने उत्पाद एवं सेवाओं को आकर्षक विज्ञापन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएं।
SLIDE 05 / 06
विश्वसनीय समाचार
बिजनेस प्रमोशन

अपने कारोबार को नई पहचान दें

डिजिटल न्यूज़ पोर्टल पर अपने व्यवसाय का प्रचार करवाएं।
SLIDE 06 / 06
सच की राह सवेरा के साथ
विज्ञापन दें

अपने व्यवसाय को लोगों तक पहुंचाएं

आज ही अपने विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

Facebook