सुशासन तिहार के तहत दिव्यांग हितग्राही विरेन्द्र बरिहा को मिली ट्रायसाइकिल

पिथौरा/महासमुंद 



 अब दैनिक जिम्मेदारियाँ निभाएंगे पूरे आत्मसम्मान के साथ
                                       
महासमुंद 29 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी सोच एवं नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों में दिनांक 8 अप्रैल से 31 मई, 2025 तक "सुशासन तिहार" का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष अभियान आम जनता की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनकर त्वरित निराकरण प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है। इस तिहार के माध्यम से न केवल जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, अपितु प्रत्येक नागरिक में यह विश्वास भी सुदृढ़ हो रहा है कि शासन उनकी समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।                                                                                         इस अभियान के प्रथम चरण में नागरिकों से उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन आमंत्रित किए गए, जिन पर जिलास्तरीय प्रशासन द्वारा गंभीरता से कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में महासमुंद जिले के पिथौरा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत भोकलूडीह निवासी 50 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग श्री विरेन्द्र बरिहा द्वारा ट्रायसाइकिल हेतु आवेदन क्रमांक 25144637900279 प्रस्तुत किया गया था।
                                                 कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में संबंधित विभाग द्वारा इस आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद पंचायत पिथौरा में  28 अप्रैल  को श्री विरेन्द्र बरिहा को ट्रायसाइकिल प्रदान की गई। जैसे ही विरेन्द्र जी ने अपनी नई ट्रायसाइकिल थामी, उनकी आँखों में कृतज्ञता और आत्मनिर्भरता की चमक स्पष्ट दिखाई दी। अब उनके लिए गाँव की गलियाँ, हाट-बाजार और सामाजिक मेल-जोल पहले की तुलना में कहीं अधिक सहज हो गया है।उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की इस जन-हितैषी पहल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा –"यह ट्रायसाइकिल मेरे लिए सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि यह  उन्हें दैनिक आवागमन में सुविधा और आत्मनिर्भरता प्रदान करेगी।

ज्ञातव्य है कि समाज कल्याण  विभाग द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए  इस प्रकार की सहायता प्रदान की जाती है, ताकि शारीरिक रूप से असक्षम नागरिकों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायता मिले।

सवेरा 24 न्यूज़ 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post
News Portal - A4 Advertisement
SLIDE 01 / 06
सच की राह सवेरा के साथ
विज्ञापन

आपके व्यवसाय का विज्ञापन

अपने व्यापार, दुकान, संस्था एवं सेवाओं का प्रचार हमारे न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से करें।
SLIDE 02 / 06
डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
विशेष विज्ञापन

आपका ब्रांड — हमारी पहुंच

अपने व्यवसाय की जानकारी हजारों पाठकों तक पहुंचाएं।
SLIDE 03 / 06
समाचार • विज्ञापन • प्रचार
अपने व्यापार का प्रचार करें

उचित दर • बेहतर प्रचार

दुकान, संस्था, स्कूल, अस्पताल, क्लिनिक, होटल एवं सभी प्रकार के व्यवसायों के विज्ञापन।
SLIDE 04 / 06
आपके शहर की खबरें
आपका विज्ञापन

आपकी पहचान, हमारी खबरों के साथ

अपने उत्पाद एवं सेवाओं को आकर्षक विज्ञापन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएं।
SLIDE 05 / 06
विश्वसनीय समाचार
बिजनेस प्रमोशन

अपने कारोबार को नई पहचान दें

डिजिटल न्यूज़ पोर्टल पर अपने व्यवसाय का प्रचार करवाएं।
SLIDE 06 / 06
सच की राह सवेरा के साथ
विज्ञापन दें

अपने व्यवसाय को लोगों तक पहुंचाएं

आज ही अपने विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

Facebook