उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव कल 27 तारीख को सरायपाली और बागबाहरा के दौरे पर रहेंगे

 


 



विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे

महासमुंद 26 जुलाई 2025//छत्तीसगढ़ शासन के  उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव  27 जुलाई 2025 को महासमुंद जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 9:30 बजे नया रायपुर अटल नगर से प्रस्थान कर सरायपाली, जिला-महासमुंद हेतु रवाना होंगे।


उपमुख्यमंत्री श्री साव दोपहर 12:00 बजे घंटेश्वरी मंदिर,सरायपाली पहुंचेंगे, मंदिर के समीप  वे अटल परिसर का लोकार्पण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1:00 बजे से 1:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।


इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे उपमुख्यमंत्री श्री साव 
सरायपाली में नई मंडी प्रांगण पहुंचेंगे जहां विशाल सभा को संबोधित करेंगे।तत्पश्चात  दोपहर 3 बजे बागबाहरा के लिए प्रस्थान करेंगे, वे यहां 
सायं 4:30 बजे से कृषि उपज मंडी परिसर, बागबाहरा में आयोजित अटल परिसर का लोकार्पण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे  इसके उपरांत वे सायं 5:30 बजे बागबाहरा से प्रस्थान कर रायपुर लौटेंगे।


सवेरा 24 न्यूज़ 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook