विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

टांडा के बच्चों को मिलेगा नया शिक्षक - सभापति प्रकाश सिन्हा

  




जनपद पंचायत बसना की सामान्य सभा बैठक में जनपद सभापति एवं अंकोरी क्षेत्र के जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा ने ग्राम अंकोरी टांडा की शिक्षा विभाग जमीनी शिक्षा व्यवस्था की गंभीर स्थिति को जनपद के सामान्य सभा की बैठक में मजबूती से उठाया। 




ग्रामवासियों ने बताया कि इस ग्राम के प्राथमिक शाला में सिर्फ एकमात्र शिक्षक पदस्थ है, वह भी दिव्यांग हैं। जिसके कारण स्कूल में बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है।बच्चे स्कूल छोड़कर अन्य प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करने में विवश है। पालकों द्वारा बार बार शिक्षक की मांग की जा रही थी, लेकिन अब तक किसी भी स्तर में समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों की समस्या और बच्चों के भविष्य को देखते हुए श्री सिन्हा ने  सामान्य सभा में इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाया और तत्काल नए शिक्षक और अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति की पुरज़ोर मांग की।


इस संवेदनशील और जनहितपूर्ण मांग पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री विनोद शुक्ला ने संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि शिक्षक की नियुक्ति के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और समस्या का समाधान प्राथमिकता पर करने की बात कही। वहीं ग्राम अंकोरी टांडा के ग्रामीणों ने श्री सिन्हा के इस प्रयास की सराहना की और जल्द समाधान की उम्मीद जताई।


सवेरा 24 न्यूज़ 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook