महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम जी के निर्देशानुसार एवं महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुश्री दुर्गा सागर के आदेशानुसार वोट चोरी' मामले में महिला कांग्रेस द्वारा पिथौरा नगर में मशाल जलाई गई मशाल जलाकार वोट चोरी नहीं चलेगी लोकतंत्र की हत्या बंद करो जैसे नारे लगाए गए राहुल गांधी जी ने चुनावो में धांधली को लेकर बड़ा खुलासा किया, मोदी सरकार और इलेक्शन कमीशन पर गंभीर आरोप लगाए जिसको लेकर पिथौरा नगर में महिला कांग्रेस द्वारा मशाल जलाई गई महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष हेमलता सागर निषाद ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार देश की सभी संस्थाओं को कमजोर कर रही है हमारे नेता राहुल गांधी जी ने विस्तार से देश को बताया है कि किस तरह निर्वाचन आयोग की मिली भगत से वोट चोरी की जा रही हैं महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष लता ठाकुर ने कहा की हम यहआंदोलन आगे भी जारी रखेंगे, हर जिले विधानसभा में घर घर जाकर जनता के समक्ष वोट चोरी मुद्दे को बताएंगे इस बिच महिला कांग्रेस से गुलिस्ता बाघ, अंजू कुमार, आसमती सिन्हा, शिवानी ध्रुव, गुनगुन ठाकुर,तनूजा ठाकुर, ललिता ठाकुर, मंजू बरिहा, गीतिका ठाकुर, अंशु, खुशी मानवी लता ध्रुव आदि महिलाये उपस्थित थीं
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
पिथौरा/महासमुंद
