मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय महासमुंद में रूद्रामहाभिषेक हवन पूजन में शामिल हुए



महासमुंद 6 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज स्थानीय विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा पवित्र सावन मास पर आयोजित रूद्रामहाभिषेक हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। 


उन्होंने रुद्र पाठ के मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का ऊं नमः शिवाय, हर-हर महादेव के जयकारों के साथ अभिषेक किया तथा पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति-समृद्धि की कामना की।



 इस अवसर महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा,पूर्व सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर एवं पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, येतराम साहू, देवीचंद राठी संदीप दीवान, एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



सवेरा 24 न्यूज
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook