विज्ञापन

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6

नारायणपुर में नशा मुक्ति युवा अभियान

 



फुलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगतदेवरी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नशा मुक्त समाज के सपने को साकार करने के लिए एक जागरूकता रैली का आयोजन दिनांक 31-08-25 को ग्राम नारायणपुर में किया ।


         प्राचार्य तारेंद्र कुमार साहू के मार्ग दर्शन में कार्यक्रम अधिकारी बिशीकेशन साव  एवं सुनिता मांझी के नेतृत्व में यह रैली भगतदेवरी मुख्यालय से निकली गई ।इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को जागरूक करना था। आज हमारे समाज में युवा पीढ़ी को नशे की ओर अग्रसर होते देख किसे दुःख नहीं होता ? दुर्भाग्य से पिछले पांच से दस सालों में यह बुराई बुरी तरह से बढ़ती जा रही है।नशा सिर्फ एक इंसान को ही नहीं बर्बाद करता है बल्कि यह उसके आस - पास रहने वाले उन सभी लोगों की सेहत से खिलवाड़ करता है जो उस व्यक्ति के सम्पर्क में होते है। 

रैली के माध्यम से स्वयंसेवकों ने स्वच्छता ,बालिका शिक्षा, भ्रूण हत्या , शौचालय, मोटापा एवं नशा उन्मूलन नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।

स्वयंसेवकों ने जगह - जगह लोगो की टोली को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। रैली में ग्रामवासियों ने चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी बिशीकेशन साव, सुनिता मांझी एवं एन एस एस के लीडर वेदप्रकाश बीशी  एवं प्रीति तांडी ने ग्रामीणों का चौपाल लगाकर नशा के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया।



सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook