छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक भैया को राज्यसभा भेजने से कांग्रेस होगी अधिक मजबूत - जितेन्द्र सिन्हा

 



छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव,जनपद पंचायत के पूर्व सभापति जितेंद्र सिन्हा ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी,कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद बनाए जाने की मांग की है।

युवक कांग्रेस नेता जितेंद्र सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता,आदिवासी स्वाभिमान और जनहित के मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से उठाने के दीपक बैज को राज्यसभा भेजा जाना चाहिए।

 सिन्हा ने कहा कि दीपक बैज की राजनीतिक यात्रा संघर्ष,समर्पण और संगठन निर्माण की मिसाल रही है छात्र जीवन में NSUI से राजनीति की शुरुआत कर उन्होंने युवाओं की आवाज़ बुलंद की, तत्पश्चात भारतीय युवा कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को नई ऊर्जा दी। लोहंडीगुड़ा ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में उन्होंने जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत किया और जिला पंचायत सदस्य बनकर जनसेवा का व्यापक कार्य किया।जनता के अपार समर्थन से वे 2013 में पहली बार विधायक बने और 2018 में पुनः विधायक निर्वाचित होकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने 23 वर्षों से जमे भारतीय जनता पार्टी के गढ़ को ध्वस्त कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की—यह जीत केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं की जीत थी।

 सिन्हा ने आगे कहा कि आज जब प्रदेश के किसानों की आय,आदिवासी अधिकार,वनाधिकार कानून,बेरोजगारी और सामाजिक न्याय जैसे गंभीर मुद्दे राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बनने चाहिए, तब राज्यसभा में एक जमीनी,संघर्षशील और निर्भीक नेता की आवश्यकता है। दीपक बैज का अनुभव,उनकी जनस्वीकृति और उनका संघर्षशील व्यक्तित्व उन्हें इस दायित्व के लिए सर्वाधिक उपयुक्त बनाता है।

उन्होंने पार्टी नेतृत्व से मांग की कि कार्यकर्ताओं की भावना और प्रदेश की अपेक्षाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र निर्णय लिया जाए। यह केवल राजनीतिक प्रतिनिधित्व का प्रश्न नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की आवाज़ को निर्णायक रूप से संसद में स्थापित करने का अवसर है। 


सवेरा24न्यूज़ 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook