ADVERTISEMENT
Electric Scooty Advertisement 1
Electric Scooty Advertisement 2
Electric Scooty Advertisement 3

नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 मे प्राथमिक शाला मोहगांव के 10 विद्यार्थियों का हुआ चयन।




भगतदेवरी।  पिथौरा ब्लांक अंतर्गत ग्राम पंचायत  मोहगांव के शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों ने इस बार यह फिर सिद्ध कर दिया है कि अगर एक कुशल मार्गदर्शक शिक्षक हो और मेहनत, लगातार हो तो सफलता जरूर मिलती है। इस तरह  शासकीय प्राथमिक शाला मोंहगांव के 10 बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 में चयन हुआ है। चयनित बच्चों में युवराज पटेल , तुषार दास मानिकपुरी,प्रकृति प्रधान षष्टिका प्रधान,दीक्षा साहू ,भावना प्रधान , नितीन नायक, चेतना मुटकिया, असंख्य कुमार भोई ,शाहिल सिंह सिदार, आदि बच्चों का चयन हुआ है जिससे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।

शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव जो लागातार पिछले तीन वर्षो से  यहां के शिक्षक भोजराज प्रधान पाठक जी के कुशल मार्गदर्शन मे कूल 43 विद्यार्थियों का अब  तक नवोदय विद्यालय में चयन हो चुका है। इन बच्चों के चयनित होने पर  ग्राम पंचायत मोहगांव के सरपंच विजय बारीक ,शाला प्रबंधन समिती अध्यक्ष यशवंत बारिक , विकासखंण्ड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी डड़सेना,विकासखंण्ड स्त्रोत समन्वयक,नरेश पटेल,हाई स्कूल के प्राचार्य जगदीश कुमार,एवं उच्च प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक रविलाल प्रधान साथ ही स्कूल के शिक्षक गौरीशंकर पंण्डा ,विजय कुमार नाग, कविता बढा़ई ,निलीमा साहू, सालिकराम बंजारे,अहिर कुमार बरिहा ,ईश्वरी पटेल, बैसाखुराम भोई , लालकुमार कुर्रे, ग्राम के रोहित प्रधान,प्रणव प्रधान,मोहन साहू ,जगतराम साव ,टीकमलाल प्रधान ,रमेश प्रधान, तेजराम प्रधान ,बलदेव बारीक ,टिकेलाल भोई ,सहित समस्त पंचायत प्रतिनिधियों, समिती सदस्यों एवं ग्रामिणों  ने हर्ष जताया है।




रिपोर्टर - खेमराज साहू







सवेरा 24 न्यूज 
संपादक 
राजेश साव 7240825555


Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook