महासमुंद/छत्तीसगढ़
पुलिस अधीक्षक महासमुन्द द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के विरूद्ध अभियान चलाने अंतर राज्यीय चेक पोस्ट पर एवं परिवहन के संभावित रास्तों पर मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच एवं कार्यवाही करने के निर्देश पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 24 3.2026 को जरिए मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम नानकपाली के दीपक भोई पिता लिंगराज भाई एवं तेज कुमार भोई पिता सारथी भोई एक काले रंग के टीवीएस जूपिटर स्कूटी सोल्ड बिना नंबर में दो सफेद रंग के प्लास्टिक बोरा के अंदर भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री करने नानक पाली से ग्राम अर्जुंदा की ओर आ रहा है की सूचना मिलने पर ग्राम माधोपाली कुटेला रोड के पास जाकर घेराबंदी किए कुछ देर बाद दो व्यक्ति एक काले रंग की जुपिटर स्कूटी बिना नंबर सोल्ड में आते दिखा जिसे रोक कर हमाराह स्टाफ एवं गवाहों के घेराबंदी कर पकड़े नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम दीपक भोई पिता लिंगराज भोई एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम तेज कुमार भोई पिता सारथी भोई सकिनान ग्राम नानक पाली थाना सरायपाली का रहने वाला बताया जिसे मुखबिर सूचना से अवगत कराकर पुलिस पार्टी एवं गवाहों की तलाशी संदेही से लिवाई गई बाद संदेहियों से सहमति लेकर गवाहों के समक्ष तलाशी ली गई संदेहियों के संयुक्त कब्जे से एक काले रंग के टीवीएस जूपिटर बिना नंबर सोल्ड सीट के आगे जगह में दो सफेद रंग के प्लास्टिक बोरा रखे मिला दोनों बोरा के अंदर पारदर्शी बड़ी झिल्ली के अंदर 35-35 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जुमला 70 लीटर कीमती 14000 रुपए रखे मिला जिसे गवाहों के समक्ष बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया आरोपी गढ़ के कब्जे से सफेद रंग के प्लास्टिक बोरा के अंदर पारदर्शी बड़ी झिल्ली में कुल 70 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 14000 रुपए एवं एक काले रंग का टीवीएस जूपिटर सोल्ड बिना नंबर स्कूटी कीमती 95000 रूपये जुमला कीमती 109000 रुपए जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 100/ 2026 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया संपूर्ण कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली के निर्देशन में थाना सरायपाली पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही है।
*गिरफ्तार आरोपी-*1- दीपक भोई पिता लिंगराज भोई उम्र 26 साल एवं2- तेज कुमार भोई पिता सारथी भोई उम्र 23 साल साकिनान ग्राम नानकपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद।
*जप्त संपत्ति-*1- 70 लीटर अवैध महुआ शराब की कीमती 14 हजार रुपये। 2- टीवीएस जुपिटर स्कूटी कीमत करीब 95 हजार रुपये। कुल जप्त संपत्ति कीमत करीब 01 लाख 09 हजार रुपये।
सवेरा 24 न्यूज संपादक राजेश साव 7240825555
Tags
महासमुंद/छत्तीसगढ़
