उदारबंद विधानसभा में मिली जिम्मेदारी निभाने असम रवाना हुए जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान



महासमुंद/पिथौरा। उदारबंद विधानसभा में मिली जिम्मेदारी निभाने रवाना हुए जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान असम के सिलचर जिले अंतर्गत उदारबंद विधानसभा क्षेत्र में संगठन द्वारा सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने हेतु जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान आज असम के लिए प्रस्थान किए। उनके इस दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि उदारबंद विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रत्याशी अजित सिंह जी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच बनाने का कार्य किया जाएगा। मोक्ष कुमार प्रधान ने प्रस्थान से पूर्व कहा कि संगठन ने जो विश्वास उनके ऊपर जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और सभी कार्यकर्ता मिलकर अजित सिंह जी को विजय श्री दिलाने के लिए पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। उनका विश्वास है कि उदारबंद विधानसभा में विकास और जनसेवा के मुद्दों पर जनता सकारात्मक निर्णय लेगी।कार्यकर्ताओं ने भी संकल्प लिया है कि एकजुट होकर चुनाव अभियान को सफल बनाएंगे और अपने प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाकर क्षेत्र में नई विकास की दिशा स्थापित करेंगे।







रिपोर्टर - खेमराज साहू 





सवेरा 24 न्यूज 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook