12 वीं बोर्ड का हिंदी पेपर निरस्त अब 10 अप्रैल को पुनः आयोजित होगा परीक्षा



रायपुर/छत्तीसगढ़ -

12 वीं बोर्ड का हिंदी पेपर निरस्त अब 10 अप्रैल को पुनःआयोजित होगा परीक्षा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दिनांक 14/03/26 को कक्षा 12वीं की विषय हिंदी की परीक्षा संपन्न की गई और उसके दूसरे दिन दिनांक 15/03/26 एवं 16/03/26 को शोसल मिडीया समाचार पत्रों में हिंदी विषय के सेट 'बी ' के प्रश्न पत्र को लीक होंने का दावा किया गया और इन दावों की जांच हेतु साइबर थाने में लिखित सूचना तथा सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई।

इस संबंध में आज दिनांक 23/03/26 को परीक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में लिए गये निर्णय अनुसार कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय दिनांक 14/03/26 की यह परीक्षा निरस्त की जाती है और यह हिन्दी विषय की परीक्षा अब दिनांक 10/04/26 दिन शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।





रिपोर्टर - खेमराज साहू 





सवेरा 24 न्यूज 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook