महासमुंद। महासमुंद जिले के आकांक्षी विकासखंड अंतर्गत ग्राम भुरकोनी में विभिन्न विभागों द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, आंखों की जांच और आयुष्मान कार्ड बनाए गए। वहीं कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जुड़े कार्यों का निराकरण किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषित बच्चों की जांच, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा नई शिक्षा नीति की जानकारी दी गई और राशन कार्ड व पेंशन से संबंधित समस्याओं का भी समाधान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा, सभापति दिनेश कुमार अग्रवाल, जनपद सीईओ बर्मन जी, भुरकोनी सरपंच सरिता राज सिंह दीवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलकंठ साहू, जनपद सदस्य जयंती सिदार, एतराम साहू, पिलाराम ठाकुर, कृष्ण कुमार ठाकुर, लिपलेश चक्रधारी, नारायण साहू, भुवन साहू, सुशील भोई, उमेश दीक्षित सहित सभी विभागों के सचिव और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्मानंद पटेल और मनमीत छाबड़ा ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है ।
सवेरा 24 न्यूजसंपादक राजेश साव 7240825555
Tags
भुरकोनी/महासमुंद
