ADVERTISEMENT
Electric Scooty Advertisement 1
Electric Scooty Advertisement 2
Electric Scooty Advertisement 3

लाटादादर में मंगलवार को सब्जी हाट बाजार का शुभारंभ

 




लाटादादर में मंगलवार को सब्जी हाट बाजार का शुभारंभ

पिथौरा ब्लाक छुवालीपतेरा पंचायत की आश्रित ग्राम लाटादादर में सब्जी हाट बाज़ार का शुभारंभ किया गया ।

छुवालीपतेरा के सरपंच महेशराम उपसरपंच दयाराम जांगड़े , पंच गण , एवं ग्रामवासियों के द्वारा यह पहल किया गया , ज्ञात हो कि पूर्व सरपंच मोहनलाल पण्डा ने यह चर्चा रखा था कि उनके पंचायत स्तर में सब्जी हाट बाजार का शुभारंभ किया जाए ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती  उषा धृतलहरे ने कही कि गांव में हाट बाजार के शुभारंभ होने पर ग्रामीणों को गांव में ही तरह तरह के सब्जी बाजार में मिल सकती है , एवं जनपद उपाध्यक्ष  ब्रहमानंद पटेल ने कहा ग्रामीणों की सुविधा के साथ साथ सामाजिक एकता का भी प्रतीक है और प्रत्येक मंगलवार को लाटादादर क्षेत्र के किसान , व्यापारी , बाजार से लाभ ले सकते है। 

इस भव्य शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती  उषा पुरूषोत्तम धृतलहरे (जनपद पंचायत अध्यक्ष पिथौरा) 
श्री ब्रम्हानंद पटेल, (जनपद अध्यक्ष )श्रीमती छोटू भारती अग्रवाल (जनपद सदस्य) पुरूषोत्तम धृतलहरे(जनपद सभापति) खेमराज अग्रवाल (विधायक प्रतिनिधि )अजय अग्रवाल,कंवलजित सिंह छाबड़ा(सभापति )  नरेंद्र बोरे (निज सचिव)  सतपाल सिंह छाबड़ा (पूर्व जनपद अध्यक्ष ) 
माथामणी बढ़ाई (जनपद सदस्य ) एवं समस्त ग्राम पंचायत के सदस्य विशिष्ट अतिथि एवं ग्रामिणजन उपस्थित थे ।



सवेरा24न्यूज़
संपादक
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook