पिथौरा। जय ठाकूरदेव क्रिकेट क्लब पंण्ड्रीपानी तुकड़ा द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ ।मैंच के दौरान दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने फाइनल मुकाबले का आनंद लिया इस प्रतियोगिता में चार टीम सेमिफाइनल में पहूंची जिसमें फाइनल मुकाबले में सावित्रीपुर की खिलाड़ीयों नें अपनें टीम के तरफ से शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला इनाम अपनें नाम किया वहीं गोपालपुर दूसरा,बारिक पाली तीसरा और खैरखूंटा ने चौथा इनाम अपनें नाम किया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान उपस्थित रहे एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती भारती छोटू अग्रवाल,जिला महामंत्री डां. हेमंत कौशिक विशेष रूप से शामिल हुए । कार्यक्रम में पूर्व सोसाइटी अध्यक्ष नवरत्न साहू, युवा कांग्रेस नेता प्रशांत पंडा, ग्राम पंचायत कंचनपुर के पूर्व सरपंच एवं पत्रकार राजेश साव, भगतदेवरी के खेमराज साहू उपस्थित रहे और उन्होंने खिलाड़ीयों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति एवं महिला समिति द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया जय बूढ़ादेव महिला समिति की अध्यक्ष लक्ष्मी सिदार , गीता सांड उपाध्यक्ष, उर्मिला पारेशवर सचिव व समस्त खिलाड़ी गण एवं बड़ी संख्या में माताएं इस समापन समारोह में उपस्थित रही ।
सवेरा 24 न्यूज संपादक राजेश साव 7240825555
Tags
पंण्ड्रीपानी/पिथौरा