पंण्ड्रीपानी तुकड़ा। जय ठाकुरदेव क्रिकेट क्लब एवं सर्व आदिवासी युवा मंच पंण्ड्रीपानी तुकड़ा के संयुक्त तत्वावधान में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे जोश और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में "जय भीम" के नारों से पूरा गांव गूंज उठा।
इस अवसर पर जय बुढ़ादेव महिला समिति की अध्यक्ष लक्ष्मी सिदार, उपाध्यक्ष गीता सांण्ड, सचिव उर्मिला पारेशवर, कौशल्या सिदार, सुजेष्टा बुड़ेक, रेखा बंजारा और अहिल्या बंजारा ने महिलाओं के साथ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सभी ने एक स्वर में बाबा साहेब का अमर संदेश *“शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो”* का उद्घोष किया और इसे जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मनोज सांण्ड, गिरधर, रमेश, चिंतामणि, छत्रमणी, शिवा, विद्याधर, मनीष, सुरेश, लोकेश, दिनेश, पिताम्बर, दुष्टी यादव, तिलक सिदार सहित भास्कर संवाददाता खेमराज साहू और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
महिला समिति की अध्यक्ष लक्ष्मी सिदार नें कहा कि बाबा साहेब ने हमें सिर्फ संविधान ही नहीं दिया, बल्कि शोषित-वंचित समाज को आत्मसम्मान से जीने का रास्ता दिखाया। आज जरूरत है कि हम उनके बताए रास्ते पर चलकर शिक्षा को हथियार बनाएं और संगठित होकर अपने हक की लड़ाई लड़ें।
जय ठाकुरदेव क्रिकेट क्लब एवं सर्व आदिवासी युवा मंच ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती मनाना सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके विचारों को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब अमर रहें के नारों के साथ हुआ।
सवेरा 24 न्यूज संपादक राजेश साव 7240825555
Tags
पंड्रीपानी/पिथौरा
