छुवालीपतेरा में 6-7 मई को होगा दो दिवसीय अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ का भब्य आयोजन

 



महासमुंद, 14 अप्रैल 2026 ग्राम छुवालीपतेरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 6 मई 2026, बुधवार से 7 मई 2026, गुरुवार तक चलेगा। 
ग्रामवासियों ने समस्त इष्ट मित्र, भक्तवृंद एवं श्रद्धालु जनों को सपरिवार आमंत्रित किया है। आयोजकों ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ लें एवं पुण्य के भागी बनें।


कार्यक्रम की रूपरेखा
- 6 मई 2026, बुधवार - ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष-04: कलश स्थापना एवं नाम उच्चारण के साथ यज्ञ का शुभारंभ होगा।


- 7 मई 2026, गुरुवार - ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष-05: पूर्णाहुति, महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।



ये कीर्तन मंडलियां देंगी प्रस्तुति
इस अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ में ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियां शामिल होंगी:
1. बालिका बधू कीर्तन मण्डली - कुईलीबांधा (लेडिस), ओडिशा


2. जय माँ मसान कुड़ीयेन Girls/Boys कीर्तन मण्डली - मसानकूड़ा, ओडिशा  


3. जय माँ बिजा मलीयेन कीर्तन मण्डली - बरिहा परा छेलियामाल, ओडिशा


4. राधा कृष्ण कीर्तन मण्डली - मंदिर दल छुवालीपतेरा, छ.ग.


5. जय जगन्नाथ रंगीन मण्डली - Genus Boys - छुवालीपतेरा, छ.ग.


आयोजन की तैयारी को लेकर ग्राम छुवालीपतेरा में उत्साह का माहौल है। समस्त ग्रामवासी-छुवालीपतेरा द्वारा यह आयोजन कराया जा रहा है। 


समस्त ग्रामवासी, 

छुवालीपतेरा तह पिथौरा 

जिला-महासमुंद (छ.ग.)



सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555


Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook