श्याम बाला जी कॉलेज में सी.सी.ए. कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।

 




महासमुंद। श्याम बाला जी महाविद्यालय में पाठ्य सहगामी क्रियाओं (सी सी ए) के अंतर्गत एक भव्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की थीम साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विविधता पर आधारित थी, जिसमें  सावित्री बाई फूले, एवं रामायण की आकर्षक झांकियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्राथमिक शाला की प्राचार्य श्रीमती कामिनी चंद्राकर, कला बाई स्कूल की प्राचार्य श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, महाविद्यालय के प्रबंधक श्री हेमन्त चंद्राकर एवं सचिव श्रीमती तारा चंद्राकर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम में बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-अध्यापकों द्वारा रामायण का सुंदर मंचन प्रस्तुत किया गया, वहीं बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा नरसिंह अवतार का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में चार थीम—बंगाली, साउथ, मराठी एवं पंजाबी—पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसमें छात्र-अध्यापकों एवं  अध्यापिका द्वारा विभिन्न रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किए गए, जो अत्यंत मनमोहक रहे।
उद्बोधन के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती कामिनी चंद्राकर एवं श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर ने अपने प्रेरणादायक विचार एवं आशीर्वचन प्रदान किए। साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंकिता चंद्राकर ने भी अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए सभी को शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य—  ,डॉ. संजय साहू, डॉ उमा चौधरी, श्री निर्मल कुमार बंजारे, श्री टोपराम कुर्रे,  सुश्री शीतल साहू एवं सुश्री डिंपल साहू—की गरिमामयी उपस्थिति रही।








सवेरा 24 न्यूज 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook