पिथौरा/सांकरा 13 अगस्त 2026/"हर घर तिरंगा" अभियान के तहत आज *भाजपा मंडल सांकरा के तत्वावधान में सांकरा नगर में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। रैली में सांकरा और आसपास के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राएं, स्कूल स्टाफ, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर सभी "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों के साथ चल रहे थे।
*गरिमामयी उपस्थिति*
इस तिरंगा यात्रा में कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच सतपाल सिंह छाबड़ा,भाजपा मंडल अध्यक्ष हलधर साहू, युवा मोर्चा के अध्यक्ष विजय चौधरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष एवं सभापति कमलजीत सिंह छाबड़ा, पुरुषोत्तम धृतलहरे मौजूद रहे। रैली पूरे सांकरा नगर से होकर गुजरी। रास्ते भर लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत होती है और हम अपने शहीदों के बलिदान को याद करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा कार्यकर्ताओं गणमान्य नागरिक छात्र छात्राओं और स्कूल स्टाफ ने अहम भूमिका निभाई।
सवेरा 24 न्यूज़
संपादक
राजेश साव 7240825555
Tags
पिथौरा/सांकरा

