जिला महासमुंदजिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ महासमुंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत् सरायपाली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने हेतु भारी मात्रा में परिवहन करते 03 व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले का विवरण इस प्रकार से है की दिनांक 11.08.2026 को सरायपाली पुलिस के द्वारा अवैध शराब विक्रेताओ के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत मुखबिर से प्राप्त सूचना पर आरोपी राजेश पटेल पिता फिरन पटेल उम्र 45 वर्ष निवासी भवरचुआ (चौकी भवरपुर) थाना बसना, अजित पटेल पिता मुक्तेश्वर पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी कुटेला थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ.ग. एवं अमित पटेल पिता मुक्तेश्वर पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी कुटेला थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ.ग से 25 पेटी में 1192 पौव्वा अंग्रेजी शराब गोवा कुल 214.560 लीटर कीमती 1,43,040 रू को आरोपी द्वारा डस्टर कार क्रमांक CG-04, PS 3481 में परिवहन करते पाये जाने व आरोपी अमित पटेल के कब्जे कुल शराब 34.500 लीटर कीमती 84,880 रू जुमला शराब 249.60 लीटर कीमती 6,42,920 रू जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 264 /26 धारा 34(2) 59 (क) आबकारी एक्ट, धारा 111 (2) बीएनएस के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी 01- राजेश पटेल पिता फिरन पटेल उम्र 45 वर्ष निवासी भंवरचुआ चौकी भवरपुर (थाना बसना), 02- अजित पटेल पिता मुक्तेश्वर पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी कुटेला थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ.ग.,03- अमित पटेल पिता मुक्तेश्वर पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी कुटेला थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ.ग.। जप्त सामग्री-01- 249.560 लीटर (कीमती 6,42,920 रू) अंग्रेजी शराब। 02- कार कीमती 03 लाख रुपये, 03- 03 नग मोबाइल 15 हजार रुपये। जुमला जप्त संपत्ति कीमती 9,57,920 रुपये।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
#सराईपाली/महासमुंद
