पिथौरा के कौहाकुड़ा में साइकिल वितरण बच्चों चेहरे में खुशी की झलक

 




पिथौरा/महासमुंद

बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बनाई गई छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौहाकुड़ा पिथौरा में  जनपद पंचायत पिथौरा की अध्यक्ष श्रीमती उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री ब्रह्मानंद पटेल, जनपद सदस्य श्रीमती दिपक भानु दीवान , जनपद सभापति श्री पुरूषोत्तम धृतलहरे ने इस योजना के अंतर्गत पात्र नवमी कक्षा की कुल 29 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई इसके पूर्व इन चारों अतिथियों  के अतिरिक्त ग्राम पंचायत कौहाकुड़ा के सरपंच श्री नारायण पटेल विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री सोनऊराम यादव, सदस्य श्री नोहरदास साहू एवं प्राचार्य श्री बी.के.बघेल ने मिलकर मां सरस्वती के छाया चित्र का पूजन सरस्वती वंदना के साथ कर पुष्पांजलि अर्पित किए उसके पश्चात राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रीय गान का गायन किया गया। समस्त अतिथियों का पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। भावना साहू, चांदनी साहू, नेहा निषाद,लिसा वैष्णव, कामिनी दीवान,मानसी यादव, प्रेमकुमारी यादव द्वारा सुमधुर कंठ से स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। संस्था के प्राचार्य श्री बी.के.बघेल ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय की गतिविधियों एवं भौतिक आवश्यकताओं के बारे में अतिथियों का ध्यान आकृष्ट कराया जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए जनपद उपाध्यक्ष श्री ब्रह्मानंद पटेल ने अपनी ओर से हर मदद करने का आश्वासन दिया, मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए जनपद अध्यक्ष श्रीमती उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ संस्कार एवं अनुशासन का महत्व है तभी आगे चलकर योग्य नागरिक बन सकेंगे।

 कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री दिनेश कुमार निर्मलकर ने किया। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता श्री सुशील कुमार ओगरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम को मुर्तरुप देने एवं सफल बनाने में व्याख्याता श्री कोमल प्रसाद पटेल शिक्षक गण श्री जगतराम दीवान, श्रीमती लोचन पटेल, अंजना श्रीवास्तव,अंजु पटेल,पुकराम कुर्रे, मौसमी पटेल, रेणुका जगत, कोमल प्रसाद पुरैना, रोशन डड़सेना, दुर्योधन मांझी, महेंद्र कुमार ठाकुर, कौशल कीर्ति नेगी, मोनिका ध्रुव , मकरध्वज तांडी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।




सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook