स्वतंत्रता एवं तिरंगा दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को मिनी स्टेडियम महासमुंद में

 



महासमुंद 11 अगस्त 2026/ जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा जिला स्तरीय स्वतंत्रता एवं तिरंगा दौड़ का आयोजन 14 अगस्त 2026 को स्थानीय मिनी स्टेडियम महासमुंद में सुबह 8 बजे से आयोजित किया जाएगां। स्वतंत्रता एवं तिरंगा दौड़ मिनी स्टेडियम से प्रारंभ होकर बरोंडा चैक, शास्त्री चैक, सतबहनीया चौक, गांधी चौक एवं नेहरू चौक होते हुए पुनः मिनी स्टेडियम में संपन्न होगी।


खेल अधिकारी खेल युवा युवा कल्याण महासमुंद ने स्वतंत्रता एवं तिरंगा दौड़ में बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, महिला संगठन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, खेल संघ, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, एनएसएस, रेड क्रॉस, पुलिस बल, वन विभाग और मीडिया प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने अपील किया हैं।







सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook