दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य उपयोग।





जिला/महासमुंद
सड़क पर छोटी-सी लापरवाही या कहें जल्दबाजी, जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। इसी संदेश के साथ महासमुंद यातायात पुलिस लगातार आमजन, खासकर स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए महासमुंद यातायात पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बेमचा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात के जरूरी नियमों और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।

हेलमेट, सीट बेल्ट और रफ्तार पर नियंत्रण जरूरी-विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, ओवर स्पीड से बचने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी गई। नाबालिगों को वाहन न चलाने तथा सड़क पार करते समय विशेष सावधानी बरतने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में यातायात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को समझाइश दी कि सड़क पर सुरक्षित रहना केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

लापरवाही रोकें, दुर्घटनाएं घटाएं-
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में लापरवाही, जल्दबाजी और यातायात नियमों की अनदेखी शामिल है। यदि नागरिक यातायात नियमों का जिम्मेदारी से पालन करें, तो अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। 
विद्यार्थियों को नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने तथा सड़क पार करते समय विशेष सावधानी बरतने की भी जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। नियमों का पालन कर अधिकांश दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।


विद्यार्थियों को बनाया जागरूकता का संदेशवाहक- कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को यातायात जागरूकता पाम्पलेट वितरित किए गए और उनसे सड़क सुरक्षा के संदेश को अपने परिवार एवं आसपास के लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई। 
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने महासमुंद पुलिस के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन, एक जिम्मेदार नागरिक और सड़क सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सुरक्षित आवागमन और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।


महासमुंद पुलिस की अपील-“सुरक्षित रहें, यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें।” सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। 




सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook