भुरकोनी/नवागांव कला- राजेश सावकिसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए “मोदी की गारंटी” के तहत एवं विष्णु देव साय के सानिध्य में भुरकोनी सोसायटी से अलग कर नवागांव कला में नई शासकीय समिति का गठन किया गया। इस समिति के अंतर्गत नवागांव कला के साथ कोडोपाली, सुईनारा और सुहागपुर गांवों को शामिल किया गया है।
इस नई व्यवस्था से क्षेत्र के किसानों को खाद वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बनवाने और धान बिक्री में होने वाली भीड़भाड़ और लंबी दूरी की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। अब किसानों को बार-बार दूर-दराज जाकर चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और सभी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी।
शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नीलकंठ साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश कुमार अग्रवाल ने की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में लिपेश चक्रधारी (अध्यक्ष, शासकीय समिति भुरकोनी) मौजूद रहे।इस अवसर पर नारद निषाद, यादराम साहू, पिला सिंह ठाकुर एवं देवनारायण चक्रधारी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में दिनेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि नई सोसायटी बनने से किसानों को काफी राहत मिलेगी। अब उन्हें धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और खाद व KCC के लिए बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि विष्णु देव साय द्वारा “मोदी की गारंटी” के तहत किए गए वादों को पूरा करते हुए छोटे-छोटे सोसायटी गठन का कार्य लगातार किया जा रहा है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
भुरकोनी/महासमुंद

