महासमुंद : खेत में करन के पेड़ तुड़वाने पर विवाद, 4 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज



महासमुंद ,बसना 17 जुलाई 2026/ बसना थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर में खेत के मेड़ में लगे करन के पेड़ को तुड़वाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। घटना 16/07/2026 की दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। 




प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने नाती प्रकाश गौतम से खेत के मेड़ में लगे करन के पेड़ की झाड़ तुड़वा रहा था। इसी दौरान गांव के ही रोहित पटेल अपने पुत्र देवानंद पटेल, देवेन्द्र पटेल एवं अमन पटेल के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने शिक्षक के नाती प्रकाश गौतम, हेतराम गौतम और करन गौतम के साथ मारपीट की। वहीं देवानंद और देवेन्द्र पटेल ने टंगिया से प्रकाश और हेतराम पर हमला कर सिर व चेहरे में गंभीर चोटें पहुंचाईं। हमले में शिक्षक और उनके पुत्र अमर राम गौतम को भी चोटें आई हैं। 



घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पीड़ित की रिपोर्ट पर बसना पुलिस ने रोहित पटेल, देवानंद पटेल, देवेन्द्र पटेल और अमन पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook