बसना, महासमुंद, 15 जुलाई 2026/ महासमुंद जिले के थाना बसना पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय तस्करों के साथ स्थानीय रिसीवरों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। कार्यालय पुलिस अधीक्षक महासमुंद से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 14/07/2026 की रात थाना बसना पुलिस पलसापाली बेरियर पदमपुर रोड पर वाहन चेकिंग और पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रही एक हीरो HF डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक OD 03 Z 5791 को रोका गया। तलाशी के दौरान पीछे बैठे व्यक्ति के पास रखे काले पिट्ठू बैग से 2 पैकेट में *4 किलो 220 ग्राम अवैध गांजा* बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत लगभग *2 लाख रुपये* आंकी गई है। पकड़े गए आरोपी को कड़ाई से पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वे यह गांजा ओडिशा के बलांगीर जिले से लाकर ग्राम बरपेलाडीह के दो लोगों को सप्लाई करने वाले थे। इस सूचना पर बसना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर गांजा लेने वाले दोनों लोकल रिसीवरों को भी गिरफ्तार कर लिया।
*गिरफ्तार आरोपी:*
1. *भेला सागर भोई* पिता पूर्णचंद्र भोई, उम्र 50 वर्ष, निवासी डूमेरपदर, थाना पाटनागढ़, जिला बलांगीर, ओडिशा - तस्कर
2. *अक्षय दास* पिता पुणू दास, उम्र 36 वर्ष, निवासी डूमेरपदर, थाना पाटनागढ़, जिला बलांगीर, ओडिशा - तस्कर
3. *हृषिकेश वैष्णव* पिता सुकल दास, उम्र 35 वर्ष, निवासी बरपेलाडीह, थाना बसना
4. *प्रेम लाल मानिकपुरी* पिता स्व. इतवारू मानिकपुरी, उम्र 57 वर्ष, निवासी थाना बसना - रिसीवर
*जप्त संपत्ति*
पुलिस ने आरोपियों से 4.220 किलो गांजा, 1 मोटरसाइकिल और 3 मोबाइल जप्त किए हैं। जप्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 2 लाख 65 हजार 500 रुपये है।आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे बलांगीर ओडिशा से गांजा लाकर बरपेलाडीह और आसपास के क्षेत्रों में छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर खपाने की योजना बना रहे थे।सभी आरोपियों के खिलाफ थाना बसना में अपराध क्रमांक 384/2026 धारा 20(ख)(ii)(ख) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर 15 जुलाई को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। बसना पुलिस की इस सटीक सूचना और त्वरित कार्रवाई से गांजा खपाने से पहले ही तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली है।
सवेरा 24 न्यूज़ संपादक राजेश साव 7240825555
Tags
बसना/महासमुंद
