पण्ड्रीपानी में दो दिवसीय अष्टप्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ 23-24 मई को

  




महासमुंद. पिथौरा 09/05/2026 
सवेरा24न्यूज़ राजेश साव 

ग्राम पण्ड्रीपानी, विकासखंड पिथौरा में अष्टप्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन 23 और 24 मई 2026 को किया जाएगा। ग्राम पंचायत कंचनपुर के आश्रित गांव पंडरीपानी में यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है , आस पास के ग्रामीणों को इस दिन बेसबरी से इंतजार भी रहता है । 

ग्रामवासियों एवं युवा समिति पण्ड्रीपानी द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में भक्ति और संकीर्तन की गंगा बहेगी। कार्यक्रम की शुरुआत 23 मई, शनिवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष अष्टमी पर कलश स्थापना व नाम उच्चारण से होगी। समापन 24 मई, रविवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष नवमी पर भंडारा, बैठकी कार्यक्रम और पूर्णाहुति के साथ होगा। 


चार कीर्तन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

महायज्ञ में छत्तीसगढ़ के चार प्रसिद्ध रंगीन पुरुष कीर्तन दलों को आमंत्रित किया गया है। 

1) खोखेपुर दल : गायक जितेश यादव, वादक कमल यादव  

2) सेमलिया दल : गायक शौकीलाल भोई, वादक मथामणी बगर्ती  

3) खैरमाल दल : गायक रिकु मिश्रा, वादक प्रदीप नायक  

4) पण्ड्रीपानी दल : गायक गोपीचंद राणा, वादक केशर साण्ड, लीलाधर  

पंडरीपानी के आयोजको ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, कीर्तन प्रेमी भक्तों से सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।



Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook