पत्रकारिता केवल एक पेशा ही नहीं बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति सेवा का माध्यम है - दीवान

० संवाददाता खेमराज साहू 


बसना - स्व जयदेव सतपथी महाविद्यालय बसना एम ए द्वितीय के छात्र छात्राओं को पत्रकारिता के विषय पर पत्रकारिता प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ माता सरस्वती के छायाचित्र दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। पत्रकारिता प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिवस में वरिष्ठ पत्रकार सेवक दास दीवान संपादक रिपोर्टर क्रांति ने व्याख्यान दिया। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को व्याख्यान देते हुए सेवक दास दीवान ने बताया कि पत्रकारिता के अर्थ एवं परिभाषा, उद्देश्य, लोकतंत्र में महत्व, नैतिकता, चुनौतियां , समाचार के माध्यम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्याख्यान दिया।


वरिष्ठ पत्रकार दीवान ने आगे कहा कि पत्रकारिता का अर्थ दैनिक घटनाओं का संकलन,संपादन और प्रस्तुतीकरण आदि। सत्य को सामने लाना, जनमानस को शिक्षित करना और सामाजिक राजनीतिक मुद्दों पर जनमत तैयार करना। पत्रकार लोकतंत्र में सजग प्रहरी के रूप मे भूमिका निभाता है।अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने कलम के माध्यम से आवाज बुलंद करना। निष्पक्षता, सटीकता और विश्वसनीयता पत्रकारिता के मूल स्तंभ है। वर्तमान स्थिति में फेंक न्यूज, सनसनी खेज खबरें और ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों की कमी प्रमुख चुनौतियां हैं। पत्रकारिता विभिन्न रूपों पर प्रकाश डालता है। पत्रकारिता केवल एक पेशा ही नहीं बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति सेवा का माध्यम है। पत्रकारिता समाज का दर्पण और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। सूचनाओं के संकलन,लेखन और संपादन के माध्यम से जनता को जागरूक करती है।यह केवल समाचार देना नहीं बल्कि विश्लेषण जनमत निर्माण, समाज को दिशा देने का सशक्त माध्यम है। उक्त अवसर पर महाविद्यालय के व्याख्याता एन के प्रधान,शिवराम निषाद,सुनीता साहू के अलावा एम ए द्वितीय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।




सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook