आइसक्रीम वाहन खड़ा कर व्यापार किए जाने को लेकर विवाद की स्थिति बनी है

 



बसना विकासखंड के ग्राम रसोड़ा में सड़क के बीच आइसक्रीम वाहन खड़ा कर व्यापार किए जाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिव शक्ति आइसक्रीम  से जुड़े लोग मुख्य मार्ग पर वाहन खड़ा कर व्यवसाय कर रहे हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर वाहन खड़ा होने से अक्सर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को आने-जाने में दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार समझाइश देने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। गांव के लोगों ने बताया कि स्कूल समय और बाजार के दौरान यहां भीड़ अधिक रहती है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब उन्हें सड़क किनारे वाहन लगाने के लिए कहा गया, तो संबंधित लोगों द्वारा उल्टा जवाब दिया गया और विवाद की स्थिति बन गई। इससे गांव में नाराजगी का माहौल देखा जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक सड़क पर इस तरह व्यवसाय करने से दुर्घटना की आशंका बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने तथा सड़क पर बाधा बन रहे वाहनों को हटाने की मांग की है। साथ ही नियमित निगरानी की भी मांग उठाई गई है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

बताया जा रहा है शिव शक्ति आइसक्रीम से लगाया वाहन संचालक छत्तीसगढ़ से बाहर का बताया जा रहा ।

फिलहाल मामले को लेकर गांव में चर्चा का माहौल है और लोग प्रशासन से जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।



सवेरा24न्यूज़
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook