बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चारभाटा में आयोजित भव्य अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ में बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा उपस्थित श्रद्धालुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। नाम संकीर्तन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा लोगों को धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर उनके साथ कमल नयन प्रधान, प्रशांत पंडा, उद्धव पात्र, निर्मल प्रधान, गोकुलानंद प्रधान , थबीर प्रधान, शरद प्रधान सहित ग्राम के वरिष्ठजन हरिचरण प्रधान, मधु बारीक, राधेश्याम साहू एवं अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
महायज्ञ स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने मोक्ष कुमार प्रधान का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए समिति को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना करते हुए नाम संकीर्तन में सहभागिता।
सवेरा24न्यूज़राजेश साव 7240825555
Tags
चारभाठा/महासमुंद
