ब्रह्माकुमारी संस्थान माउंट आबू में नव-निर्माण' के लिए राजयोग अनुभूति शिविर में जिले के भाई बहन शामिल हुए



पिथौरा/ब्रह्माकुमारीज़ मानसरोवर कैंपस आबू रोड राजस्थान में 'आध्यात्मिक जागृति से विश्व नव-निर्माण' के लिए राजयोग अनुभूति शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ आपको बता दे यह आयोजन 5 दिवसीय 20 से 24 मई 2026 तक शिविर आयोजित किया गया था इस शिविर में राजयोग मेडिटेशन ध्यान सत्र आध्यात्मिक ज्ञान चर्चा, और सकारात्मक जीवन मूल्यों पर कार्यशालाएं आयोजित की गई थी जिसमें ब्रह्माकुमारी तोमेश्वरी पिथौरा एवं शशि दीदी महासमुंद के मार्गदर्शन में महासमुंद जिले के 40 की टीम के साथ भारत भर के विभिन्न राज्यों के 2000 से अधिक भाई बहने शामिल हुए इस तरह के आयोजन ब्रह्मकुमारी केंद्र संस्थान आबू रोड द्वारा विभिन्न परिसरों में वर्ष भर ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रम और राजयोग शिविरआयोजित किए जाते हैं। इस आयोजन में शिविर के अलावा शामिल हुए सभी भाई बहनों को केंद्र के विभिन्न संस्थाओं की गतिविधि का भ्रमण कराया गया।शिविर में शामिल हुए मुख्य रूप से सीमा गौरव चंद्राकर संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा की संचालिका एवं साधना राठौर शिक्षिका महासमुंद ने बताया इस आयोजन में आत्मा, परमात्मा तथा सृष्टि चक्र के गहन आध्यात्मिक रहस्यों की सरल एवं सहज भाषा में जानकारी दी गई। विशेष रूप से यह समझाया गया कि आत्मा ही वास्तविक पहचान है और परमात्मा से योग जोड़कर ही जीवन में पवित्रता, शक्ति और स्थिरता लाई जा सकती है।





सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook