तीन दिवसीय रामायण मानस गायन से भक्तिमय हुआ ग्राम बरोली, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल



बसना। जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरोली में 30 अप्रैल  से 03 मई  तक आयोजित तीन दिवसीय श्री रामायण कथा एवं मानस गायन कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और आस्था के रंग में रंग दिया। इस पावन आयोजन में विभिन्न मानस मंडलियों द्वारा मधुर प्रस्तुति दी गई, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा भगवान श्रीराम एवं संकट मोचन हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर जनपद पंचायत बसना के सभापति एवं अंकोरी क्षेत्र के जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा भी उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा इस भव्य आयोजन के लिए आयोजकों एवं ग्रामवासियों की सराहना की।

श्री सिन्हा ने कहा, “भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देते हैं। उनके जीवन से हमें समाज में सद्भाव, सेवा और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की सीख मिलती है।”तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन ने न केवल आध्यात्मिक चेतना को जागृत किया, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारा और संस्कारों को भी सुदृढ़ करने का कार्य किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनपद सदस्य प्रतिनिधि शशिकांत साव, विजय पटेल, सुजीत दास, मुकेश साव, मनोज साव, भूपेश साव, भुवन साव, नरोत्तम साव, देव साव, टंकेश्वर साव, उमेश साव, राजेन्द्र साहू, जीवन साव, अजय साव, विकास साव, जीतू साव, सोनू साव, हीराराम पटेल, विजय साव एवं प्रहलाद साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।






सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook