ग्राम छुवालीपतेरा में 6 मई से अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ प्रारंभ

 


पिथौरा। ग्राम छुवालीपतेरा में हर साल की तरह इस बार भी 6 मई से 7 मई 2026 तक अष्टप्रहरी हरि नाम यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ की शुरुआत 6 मई बुधवार को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष चतुर्थी पर कलश स्थापना और नाम उच्चारण से होगी। 7 मई गुरुवार, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष पंचमी को पूर्णाहुति, महाप्रसाद और भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा। 

इस दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में ओडिशा और छत्तीसगढ़ की 5 प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियां शामिल होंगी। बालिका बधू कीर्तन मंडली कुईलीबंधा, जय माँ मसान कुड़ीयेन मंडली मसानकुड़ा, जय माँ बिज़ा मलीयेन मंडली बरिहा परा, राधा कृष्ण कीर्तन मंडली मंदिर दल छुवालीपतेरा और जय जगन्नाथ रंगीन मंडली Genus Boys छुवालीपतेरा भजन-कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। 
  



आयोजक समस्त ग्रामवासी छुवालीपतेरा ने सभी इष्ट मित्रों, भक्तवृंद और श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होकर धर्मलाभ और पुण्य का भागी बनने की अपील की है। 







सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

https://chat.whatsapp.com/ELzIJOwCreWFQ3P0W0Q7P2

Facebook