पिथौरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत पीलवा पाली के जंगल में हिरण के अवैध शिकार के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जंगल क्षेत्र में संदिग्ध हालत में हिरण का शव मिलने के बाद यह पूरा मामला सामने आया। जांच के दौरान वन विभाग ने तेजी दिखाते हुए आरोपियों की पहचान की और दबिश देकर दो लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की। वहीं, इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश के लिए वन विभाग की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह एक संगठित शिकार का मामला हो सकता है, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर फरार आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
सवेरा 24 न्यूज़ संपादक राजेश साव 7240825555
Tags
पिथौरा/महासमुंद
