शिशुपाल पर्वत से कूदकर युवक-युवती की मौत, इलाके में सनसनी




महासमुंद: सरायपाली क्षेत्र के बलौदा थाना अंतर्गत शिशुपाल पर्वत पर एक युवक-युवती ने कूदकर जान दे दी। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक-युवती सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बारीकपाली के निवासी हैं। युवक की पहचान दिलेश साहू और युवती की पहचान कोमल के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि दोनों 2 अप्रैल को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच घर से निकले थे। इसके बाद शिशुपाल पर्वत पहुंचकर परिजनों को फोन पर बताया कि वे यहां से कूदकर जान देने वाले हैं। जानकारी मिलते ही परिजन शाम करीब 6 बजे मौके पर पहुंचे, जहां पर्वत के पास उनकी मोटरसाइकिल मिली। रात करीब 12 बजे तक परिजनों ने दोनों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बताया जा रहा है कि युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों के अनुसार शिशुपाल पर्वत पर पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जो चिंता का विषय है।

*अगर आप या आपका कोई जानने वाला मानसिक तनाव में है:*
- तुरंत किसी भरोसेमंद व्यक्ति या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से बात करें।
- मदद के लिए 24x7 निशुल्क *988* पर कॉल या टेक्स्ट करें – Suicide & Crisis Lifeline।
- आपात स्थिति में 112 या 108 पर संपर्क करें।







सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook