धार्मिक आयोजन से गांव में भक्ति और एकता का माहौल — प्रकाश सिन्हा





भीषण गर्मी में भी “अतिथि देवो भव:” की भावना से ग्रामवासियों ने सभापति का किया भव्य स्वागत

सभापति प्रकाश सिन्हा ने ग्रामीणों से किया संवाद, पेयजल व सड़क समस्या के शीघ्र निराकरण का दिया आश्वासन


बसना: जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुरपाली के आश्रित ग्राम बिरसिंगपाली में आयोजित अष्टप्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ में जनपद पंचायत बसना के सभापति एवं क्षेत्र क्रमांक 21 अंकोरी के जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी जी से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आयोजन के दौरान पूरे गांव में भक्ति, उत्साह और सामूहिक सहभागिता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

ग्रामवासियों द्वारा “अतिथि देवो भव:” की भावना के साथ भीषण तपती गर्मी में भी कीर्तन दल के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे श्री सिन्हा भाव-विभोर हो उठे। उन्होंने इस आत्मीय स्वागत के लिए कीर्तन दल एवं समस्त ग्रामवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों, भजन-कीर्तन और धार्मिक उल्लास ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा हमारी समृद्ध परंपराओं को सशक्त बनाने के साथ नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान श्री सिन्हा ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या के स्थायी समाधान एवं परगला तक सड़क निर्माण की मांग रखी। इन महत्वपूर्ण मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उन्होंने शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया और कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं तथा हर संभव प्रयास करते रहेंगे।

इस महायज्ञ में विधायक कार्यालय प्रभारी महेंद्र प्रधान, सोसायटी अध्यक्ष मुरली नायक, विजय पटेल, सुजीत दास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं, युवा एवं कीर्तन मंडली के सदस्य उपस्थित रहे। पूरे गांव में भक्ति, उल्लास और सामाजिक एकजुटता का माहौल बना रहा, जो इस आयोजन की विशेषता रही।








सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook