अभनपुर विधानसभा में सक्रियता पर मुख्यमंत्री ने अयाज रजा को ‘सक्रिय नेता’ की उपाधि दी



रायपुर: भाजपा नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अयाज रजा ने सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों और राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।

अयाज रजा ने मुख्यमंत्री को नगर पालिका नयापारा और नगर पंचायत अभनपुर की स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और आगे की योजनाओं पर भी बातचीत की।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी अयाज रजा अपने विधानसभा क्षेत्र के नवागांव सहित अन्य स्थानों पर मुख्यमंत्री से भेंट कर चुके हैं। अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में उनकी सक्रियता और लोकप्रीयता को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अयाज रजा को ‘सक्रिय नेता, अभनपुर विधानसभा क्षेत्र’ की उपाधि से नवाजा।मुलाकात के दौरान जिला अध्यक्ष अयाज रजा ने मुख्यमंत्री को पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव में भाजपा की जीत की अग्रिम बधाई भी दी। 






सवेरा 24 न्यूज़ 
संपादक 
राजेश साव 7240825555

Post a Comment

Previous Post Next Post

Facebook